बांका, फरवरी 22 -- अमरपुर। अमरपुर बांका पथ पर धर्मपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार को बाइक से गिर कर भाई-बहन जख्मी हो गए। कौशलपुर गांव के घायल युवक अंकुश कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन विंध्यवासिनी कुमारी के साथ पूजा करने फतेहपुर के महारानी काली मंदिर गए थे। वहां से लौटने के क्रम में धर्मपुर गांव के समीप सामने से आ रहे गाड़ी से बचने में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई तथा दोनों बाइक से गिर कर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा विंध्यवासिनी कुमारी को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.