रुडकी, दिसम्बर 5 -- मंगलौर मार्ग पर शुक्रवार को चलती बाइक से गिरकर गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थिथौला निवासी जब्बार अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर बाइक से मंगलौर जा रहा था। जब ये लोग लंढौरा मंगलौर मार्ग पर ईदगाह के पास पहुंचे तो महिला का बुर्का बाइक के पीछे वाले पहिए में फंस गया। जोर का झटका लगने से महिला चलती बाइक से सड़क पर जा गिरी। इइससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद महिला को लंढौरा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...