भदोही, नवम्बर 10 -- ज्ञानपुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में रविवार की रात बाइक से गिरी एक महिला चोटिल हो गई। घायल महिला का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। सुरियावां निवासा उर्मिला देवी पति संग विंध्याचल दर्शन करने गई थी। रात में दर्शन कर वापस लौट रही थी कि उक्त स्थान पर अचानक सामने आए मवेशी से बचने के लिए बाइक का ब्रेक लगा तो वह गिरकर चोटिल हो गई। घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...