बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता बदौसा में मोटर साइकिल से घर जा रहे एक वृद्ध की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह गिर गए। सीएचसी ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक चालक पुत्र को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर विच्छेदन के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के पियार गांव के मजरा धुमरा निवासी 62 वर्षीय गजोधर यादव पुत्र भवानी प्रसाद अपने पुत्र देशराज के साथ मोटरसाइकिल से अतर्रा बाजार आये थे। बुधवार की देर रात्रि लगभग साढ़े दस बजे वापस अपने गांव जाने के दौरान राजेश मोटर्स के पास अनियंत्रित मोटर साईकिल से गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। चिकित्सक ने की और मोटरसाइकिल चला रहे वृद्ध के पुत्र 32 वर्षीय देशराज की नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। गुरुवार को बदौसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.