फतेहपुर, फरवरी 18 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र में जोनिहा-अमौली मार्ग पर रिंद नदी के बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सास-बहू घायल हो गईं। औरैया जनपद के कुम्हापुर निवासी सर्वेश अपनी मां 70 वर्षीय फूलकली देवी पत्नी श्रीरामपाल सिंह चौहान और पत्नी पूनम देवी को बाइक से जाफरगंज क्षेत्र के केवाई गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने ले जा रहे थे। रिंद नदी के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में फूलकली देवी व पूनम देवी गंभीर घायल हो गईं। मौके पर जुटे राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया। जहां से पूनम देवी की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...