हजारीबाग, दिसम्बर 4 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। बनासो-बुडगड्डा सड़क पर बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो निवासी सुनील कुमार (26) पिता रामटहल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसबीएमसीएच, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। वहां से पुनः उन्हें रिम्स, रांची रेफर किया गया। जहां फिलहाल इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि विष्णुगढ़ से अपने घर बंदखारो लौटने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...