जामताड़ा, जनवरी 28 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के चेरकपानी गांव में सोमवार की शाम बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरकपानी गांव निवासी जितेन टुडू के पुत्र मिथुन टुडू (25) बाइक से घर से घूमने निकले थे। घूमकर वापस लौटने के दौरान गांव में ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...