भभुआ, फरवरी 7 -- पेज तीन भगवानपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर बाजार के पेट्रोल पंप के तिराहे पर शनिवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 20 वर्षीय गोलू गुप्ता भगवानपुर गांव निवासी अशोक साह का पुत्र है। घायल के पट्टीदार शिवशंकर गुप्ता व रविशंकर गुप्ता ने बताया कि गोलू खेत घूमने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके पिता अशोक शाह ने बताया कि पेट्रोल पंप वाले चौराहे पर फुटपाथी दुकानदारों के लापरवाही की वजह से पानी जमा हुआ था, जिसकी वजह से उसके बेटे की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। उपसमाहर्ता ने सीएचसी का किया निरीक्षण भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.