गुमला, फरवरी 18 -- चैनपुर प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ामोड़ गांव के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डिपाडीह गांव निवासी 22 वर्षीय उमेश नायक के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार उमेश नायक किसी कार्य से बाइक से गुमला गया था। वापस लौटने के दौरान लंगड़ामोड़ गांव के औराछपरा के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है और वह मौके पर ही अचेत हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी से घायल उमेश को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार...