मिर्जापुर, फरवरी 1 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया बाजार में शुक्रवार को बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर जख्मी हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। हलिया गांव निवासी 28 वर्षीय नूरी बेगम अपने पति रज्जन के साथ देर शाम हलिया बाजार गई थी। बाजार से वापस घर लौट रही थी। तभी हलिया बाजार के पास ही पीछे से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। पति ने ग्रामीणों की मदद से घायल पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां डा. विमल कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर तथा पैर में गंभीर चोट देख ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्...