समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के वासुदेवपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। जख्मी महिला की पहचान मोरदिबा गांव के अमरेश मिश्रा की पत्नी गिन्नी देवी (35) के रूप में हुई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...