औरंगाबाद, नवम्बर 20 -- गोह थाने के एसएच-68 स्थित तुलसी बिगहा गांव के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान इब्राहिमपुर निवासी प्रमोद यादव की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। मामले की सूचना गोह थाना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...