बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता बांदा-हमीरपुर हाईवे पर क्षेत्र के तरौड़ा पुलिया के पास शनिवार को बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमीरपुर जिले के कुंडौरा गांव निवासी मोहित यादव अपनी 47 वर्षीय मां सुमन देवी के साथ बाइक से लामा गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तरौड़ा पुलिया के पास अचानक सड़क पर बकरियों का झुंड आ गया। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और सुमन देवी सड़क पर गिर गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जसपुरा अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...