गढ़वा, अक्टूबर 14 -- गढ़वा। थाना अंतर्गत बेलचंपा गांव निवासी 28 वर्षीय धीरज कुमार मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि धीरज कुमार गढ़वा शहर में मजदूरी करता है। रविवार की शाम को वह मजदूरी करने के बाद गढ़वा से घर लौट रहा था। उस दौरान गढ़वा-रेहला रोड में फरठिया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...