छपरा, नवम्बर 28 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत कार्यालय के हेड क्लर्क नीरज कुमार शुक्रवार को बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। घटना मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप हुई। बाद में सड़क किनारे बेहोश पड़े हेड क्लर्क को स्थानीय लोगों ने मांझी सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौजूद कर्मियों ने बताया कि हेड क्लर्क छपरा के गोल्डिन गंज के रहनेवाले हैं। बताया जाता है कि तनाव की वजह से वे बेहोश होकर गिर पड़े थे। तीन सौ अत्याधुनिक डस्टबिन सेंटर स्थापित करने की पहल मांझी। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए सड़कों के किनारे व मोहल्लों में तीन सौ अत्याधुनिक डस्टबिन सेंटर स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल...