भभुआ, मई 14 -- भभुआ। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव का एक व्यक्ति बाइक से गिरकर जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति पहड़िया के अरबाज आलम है। परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। हि.प्र. आग से महिला सहित दो लोग झुलसे भभुआ। जिले के भभुआ व भगवानपुर थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। झुलसे व्यक्तियों में भगवानपुर के मुण्डेश्वरी निवासी अशोक कुमार व भभुआ के बबुरा की श्रीसती कुमारी शामिल हैं। आनन-फानन में उसके परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। हि.प्र. आपसी विवाद को लेकर खाई कीटनाशक दवा भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में आपसी विवाद को लेकर युवक ने बु...