गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा। गढ़वा -शाहपुर मार्ग पर टेढ़ी हरैया गांव के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायलों में पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार और मेदिनीनगर निवासी 27 वर्षीय रंजन कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से मेदिनीनगर से गढ़वा आ रहे थे। उस दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ी हरैया गांव के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...