गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा। गढ़वा-मेराल सड़क पर नेनुआ मोड़ के समीप बाइक से गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। घायल की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के सहिजना निवासी उमेश मेहता की 17 वर्षीय पुत्री दीपू कुमारी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह मेराल परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देकर लौटने के दौरान वह बाइक से गिर गई। उससे वह घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...