गंगापार, जनवरी 19 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। मऊआइमा इलाके के रसूलपुर निवासी नीरज कुमार अपनी अर्टिगा कार से मूल्हापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार कार से टकरा गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। नीरज ने अपने और कार में बैठी महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाते हुए मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...