बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही युवती की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफुदी गांव निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी राममूरत अपने देवर देव मूरत के साथ नारायणी के पाड़ादेवगांव नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। तभी बहेरी गांव के पास अचानक लक्ष्मी बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लक्ष्मी की गोद में बैठा मासूम बच्चा रियांश बाल बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...