बोकारो, जनवरी 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पी डब्ल्यू डी पथ पर थाना क्षेत्र के पुटका डीह गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के कारण एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की शाम 4:30 बजे की है। घटना के तुरंत बाद पहुंचे घायल युवक के भाई ने अपनी बाइक में बैठाकर पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने घायल युवक का उपचार किया। इस घटना में युवक को सिर सहित विभिन्न हिस्सों पर चोट लगी है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तासारा पंचायत के बरसोंघा गांव निवासी ब्रजेश कुमार तुरी(19 वर्ष) अपने भाई व अन्य लोगों के साथ तीन बाइक पर सवार होकर ओरदाना स्थित खुटा बाबा मंदिर पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा- अर्चना कर सभी लोग अलग-अलग बाइक पर सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.