बोकारो, मई 6 -- पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के चरगी घाटी के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से पति -पत्नी घायल हो गए। यह घटना मंगलवार को दोपहर बाद 1:30 बजे की है। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया। इस घटना में देवंती कुमारी(23 वर्ष) को पैर में गंभीर चोट लगी है जबकि इसके पति अजय कुमार महतो(25 वर्ष) को मामूली चोट लगी है। बताया जाता है कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले दुलमी प्रखंड के होहद गांव निवासी अजय कुमार महतो अपनी पत्नी देवंती कुमारी को बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव से एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.