बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच। देहात कोतवाली के बहराइच सीतापुर हाईवे के मानपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साईकिल टक्कर मार दी। जिसके चलते, बाइक, साईकिल व पैदल सहित पांच घायल हो गए। बाइक पर ट्रिपलिंग की जा रही थी। घायलों साईकिल सवार मानपुरवा निवासी अब्दुल मन्नान (12) पुत्र सनाउल्ला, बाइक सवार खैरटिया निवासी आसिफ (15) पुत्र रियाजुद्दीन, मानपुरवा निवासी साहिल (18) पुत्र वसीम, अल्फाज (16) पुत्र रफीउल्ला, पैदल किशोर अब्दुल मोगली (12) पुत्र अब्दुल करीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...