उन्नाव, जनवरी 31 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर चौराहा के पास शनिवार देर रात बाइक व साइकिल की भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल को सीएचसी पुरवा लाया गया था। यहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया था। जबकि जख्मी साइकिल सवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय पवन पुत्र बसंत शनिवार को अजगैन थाना क्षेत्र के सिलबट्नखेंड़ा गांव पिता को छोड़ने गया था। रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर चौराहा के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार महेश निवासी लंगरपुर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पवन और महेश दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.