गोपालगंज, फरवरी 18 -- सिधवलिया। महम्मदपुर चौक पर एक बाइक सवार ने बुधवार को साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कुशल गांव के विनीत कुमार, माधोपुर के सुमन कुमार और अभिजीत कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि दुर्घटना अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में हुई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कंटेनर-पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल सिधवलिया। गोपालपुर के समीप बुधवार को एनएच-27 पर कंटेनर और पिकअप के बीच हुई टक्कर में पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पिकअप चालक मंसूर आलम निवासी उत्तर प्रदेश को मामूली चोटें आईं। बताया जाता है कि वह कच्चा माल लेकर पूर्वी चंपारण जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे क...