बदायूं, मार्च 16 -- थाना क्षेत्र के बरेली-आगरा हाईवे पर नाई गांव मोड़ के पास बाइक सवार के साथ मारपीट कर उसकी सोने की जंजीर लूट ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना बिनावर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस इसे रिश्तेदारी से जुड़ा विवाद मान रही है और जांच की बात कह रही है। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रहमा निवासी मोहम्मद हसीन पुत्र वकील उद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे चौपाल सागर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह नाई गांव के मोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार सवार लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। कार में सवार चार-पांच लोगों ने पहले उससे गाली-गलौज की और जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, जिससे आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.