सहरसा, फरवरी 5 -- सिमरीबख्तियारपुर। एक प्रतिनिधि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरा पुल के समीप मंगलवार की शाम उचक्कों ने एक बाइक सवार युवक से नकदी, दो मोबाइल फोन व जरूरी कागजात उड़ा लिए। इस संबंध में पीड़ित युवक द्वारा बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सुभाष कुमार सलखुआ थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव का निवासी है। वह मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। भौरा पुल के पास बाइक का तेल खत्म हो जाने के कारण उसे सड़क किनारे रुकना पड़ा। इसके बाद उसने अपने एक मित्र को मोबाइल से तेल लाने की सूचना दी और पास में शौच के लिए चला गया। लौटने पर उसने देखा कि बाइक पर रखा उसका थैला गायब है। थैले में दो स्मार्ट मोबाइल, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात व करीब दो हजार रुपये नकद थे। घटना के बाद ...