नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल। अयारपाटा मार्ग पर शनिवार को नैनी रिट्रीट होटल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे पियूष की बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...