कानपुर, जनवरी 15 -- चकेरी। सनिगवां में सड़क पर मोबाइल से बात कर रही युवती से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मोबाइल भी बरामद कर लिया है। सनिगवां निवासी नेहा कुशवाहा के अनुसार, 12 जनवरी की शाम को वह घर के बाहर मोबाइल से बात कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ में झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस और सर्विलांस की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की देर रात को सनिगवां गांव से आगे घुरवाखेड़ा गांव से सूचना के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोका। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम महाराजपुर के छतमरा गांव निवासी गोविन्द तिवारी गौरिहा गांव निवासी गोलू यादव बताया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.