कानपुर, फरवरी 12 -- रायपुरवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे डिलीवरी ब्वॉय का मोबाइल लूट ले गए। पीछा करने पर आरोपित फर्राटा भर तंग गलियों से होते हुए भाग निकले। चमनगंज निवासी मो़ शाद एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय हैं। शाद के मुताबिक आठ फरवरी की देर रात वह अफीम कोठी के पास डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों में से एक शातिर झपट्टा मार मोबाइल लूट ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...