फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- हुसैनगंज। कस्बे के जमरावा रोड पर शनिवार शाम बाइक सवार रिटायर लेखपाल को डंपर ने कुचल दिया। सिर के ऊपर से पहिया गुजर जाने से रिटायर लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज परिजनों को सूचना दी। शहर के वर्मा चौराहा निवासी 60 वर्षीय महेंद्र प्रताप राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात थे। 30 नवंबर को रिटायर हुए थे। उनके स्थान पर पवनेश कुमार निवासी सौरा जलालपुर प्रयागराज को लेखपाल पद पर नियुक्ति की गई थी। पवनेश जिले में नये होने के कारण उनको क्षेत्र की जानकारी नहीं थी। महेंद्र प्रताप पवनेश को क्षेत्र दिखाने ले गए थे। देर शाम जमरावा से लौट रहे थे। हुसैनगंज कस्बे में दो डंपर आमने सामने से गुजर रहे थे। महेंद्र ने बाइक दोनो डंपरो के बीच से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान एक डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक में ...