मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- शनिवार को दोपहर तीन बजे गांव हरेटी निवासी निखिल कुमार पुरकाजी के खडकावाला से पैदल अपने गांव जा रहा था। जब छात्र खडकावाला से कुछ दूरी पर पहुंचा तो सामने से एक बाइक पर दो युवक बैठकर आ रहे थे। बाइक सवार युवकों ने छात्र से एक काल करने के लिए मोबाइल मांग लिया, छात्र ने अपना मोबाइल दे दिया। बाइक सवार काल करने के बहाने मोबाइल को लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...