बांका, जुलाई 7 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के बामदेव-पड़घड़ी सड़क मार्ग पर शनिवार की देर रात एक बाइक सवार युवक बाइक सीधे पुल से जा टकराई, इस भीषण हादसे में अमित कुमार उर्फ गंगाधर(35 वर्ष) नामक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों सहित रजौन पुलिस को रविवार को इस घटना की तब जानकारी मिली, जब ग्रामीण सुबह पुल के बगल के गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ उक्त युवक का शव देखा। इसके बाद रजौन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घटना बामदेव गांव के निकट जनमहमदी बांध पुल के समीप शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। मृतक रजौन थाना क्षेत्र के धर्मायचक ग्राम निवासी अशोक प्रसाद सिंह का करीब 35 वर्षीय पुत्र था। इधर रविवार की सुबह रजौन थाना के एसआई संजय कुमार सिंह अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.