कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद सरायअकिल कस्बे के राजा तालाब के पास शुक्रवार रात बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कस्बा के भागौतीगंज निवासी सागर कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह बाइक में पेट्रोल भरा कर करन चौराहा होते हुए अपने घर जा रहा था। राजा तालाब के पास पहले से शराब के नशा में धुत होकर मौजूद लोग गाली गलौच कर रॉड से उस पर हमला कर दिया। पिटाई के बाद जेब में रखा बारह हजार रुपया छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सिर में गंभीर चोट के कारण लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की...