बिजनौर, फरवरी 7 -- क्षेत्र में तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना से छात्राएं सहमी हुई हैं। प्रधानाचार्य ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर छात्राओं की सुरक्षा और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम भनौटी निवासी तीन छात्राएं सुबह परीक्षा देने के लिए शेरकोट के विद्यालय जा रही थीं। भनौटी मार्ग स्थित महामाया डिग्री कॉलेज के पास बाइक पर सवार युवक ने उन्हें रोक लिया और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। जिससे छात्राएं घबरा गईं और हाईवे किनारे रोने लगीं। इसी दौरान अफजलगढ़ की ओर से हरिद्वार जा रहे एक बाइक सवार ने स्थिति को देखा और छात्राओं से जानकारी ली। उसने आसपास के लोगों की मदद से तीनों छात्राओं को सुरक्षित विद्यालय पहुंचाया। विद्यालय प्रशासन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए छात्राओ...