बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के पास किसान फतेबहादुर पुत्र चुन्नूबाद सिंह निवासी पपरेदा सोमवार सुबह करीब नौ बजे पैदल अपने घर पपरेदा जा रहे थे तभी बाइक सवार रामजीत पुत्र अमरनाथ निवासी भूरागढ़, राजा पुत्र राजेश मोटरसाइकिल से बेंदा ने टक्कर मार दी। जिससे किसान दूर छिटक कर गिरा। किसान का सिर फट गया। राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को जानकारी दी। एंबुलेंस से तीनों को तिंदवारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाइक सवार रामजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...