पीलीभीत, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खा निवासी नरेंद्र कुमार सागर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 18 दिसंबर को शाम सवा पांच बजे वह अपना ई रिक्शा लेकर कोतवाली के समीप से निकल रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक आया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उसपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एकत्र होकर किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कमार ने बताया कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...