रामगढ़, फरवरी 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नईसराए सड़क में बसरिया में सोमवार को दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे बाइक सवार रोहन तुरी सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उसे आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। घायल युवक खलारी थाना क्षेत्र के डकरा निवासी बताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रोहन तुरी एक लड़के के साथ बाइक में गिद्दी से रामगढ़ की ओर जा रहा था। तभी बुंडू के पहले बसरिया मोड़ में बाइक असंतुलित होकर गढ्ढा में गिर गया। जिसमें बाइक चला रहे रोहन तुरी घायल हो गया। जबकि बाइक पर सवार अन्य लड़का दुघर्टना के बाद कहीं भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.