फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- शिकोहाबाद में कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाले एक बाइक सवार युवक को एटा चौराहा के ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यशपाल (40) निवासी गांव भूड़ा भरथरा एक कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार को बाइक से फिरोजाबाद की ओर गया था। वह लौटकर वापस अपने घर आ रहा था। उसकी बाइक एटा चौराहा के ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आते हुए वाहन ने बाइक सवार श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक वहां से वाहन लेकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.