साहिबगंज, मई 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जानलेवा हमले में घायल पथरा सोसो टोला निवासी कुलदेव साह(31) को बोरियो थाना पुलिस ने रविवार को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया है। कुलदेव साह ने बताया कि वह बाइक से करमाटांड़ से अपने घर पथरा सोसो टोला लौट रहा था। कुम्हरिया से चालधोवा के बीच घुटु टोला के बगल में पहले से घात लगाए तीन युवकों ने दोपहर को लाठी-डंडे व चाकू से मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे बोरियो थाना ले गए। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। कुलदेव साह ने बताया कि पुरानी रंजिश में उसपर जान लेवा हमला किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस बीच थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने अभी तक थाना में घटना को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी। टोटो चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.