गोरखपुर, फरवरी 19 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर-इमलिहवा मार्ग पर रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे युवक को आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ों ने रोककर बुरी तरह पीट दिया। हमले में युवक का हाथ टूट गया और सिर फट गया। फुटहवाइनार निवासी संगम जायसवाल अपने साथी साहिल के साथ शिवरात्रि मेले से लौट रहा था। आरोप है कि भरतपुर-इमलिहवा मार्ग पर कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए ले जाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...