गोरखपुर, फरवरी 13 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र में लगभग एक माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के ग्राम नैनीडिहा निवासी बबलू यादव 17 जनवरी को अपनी ससुराल हरपुर आ रहे थे। रास्ते में विशुनपुरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बबलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। अब मृतक की पत्नी शुर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं...