कोडरमा, अगस्त 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारडीह के समीप गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रोहित कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता विनोद यादव, ग्राम करमा निवासी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार अपनी बाइक से कोडरमा से तिलैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चारडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.