हापुड़, फरवरी 20 -- नगर के राजीव नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व वह पैदल नगर में किसी कार्य से जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उनका फोन छीन लिया और वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...