देवरिया, दिसम्बर 21 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप बाइक सवार दो युवकों को रौंदने वाले पशु तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मझौलीराज उपनगर के चौबे टोला वार्ड नंबर 13 निवासी सौरभ चौबे(25) पुत्र स्व.संजय चौबे व आशुतोष पांडेय(23) पुत्र धुरंधर पांडेय 10 दिसंबर की रात करीब 11 बजे बाइक से किसी कार्यवश सलेमपुर जा रहे थे। अभी वे सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर भगड़ा भवानी मंदिर के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही पशु लदी बोलेरो ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्...