शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मोहम्मदी क्षेत्र के अमीरनगर में शुक्रवार को बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी के गांव नौआतारा के रहने वाले 22 वर्षीय किशन सिंह अपने दोस्त सूरज के साथ अपनी बुआ के घर आंवला होली खेलने के लिए गया था। बुआ के घर से लगभग 12 बजे लौटते समय अमीन नगर चौकी के पास गुरुद्वारे के सामने ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मोहम्मदी सीएससी भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशन सिंह की मौत हो गई, वही उसके साथी सूरज का इलाज चल रहा है। परिजनों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.