फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- शिकोहाबाद में बाइक की रिपेयरिंग करने वाले एक युवक की बाइक असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। तौफीक 22 पुत्र रशीद निवासी सिरसागंज किसराव के पास बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। युवक बाइक से शिकोहाबाद में सामान लेने आया था। शनिवार शाम बाइक से सिरसागंज जा रहा था। बाइक नौशहरा के पास असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक के नीचे आ गया। जिससे मौत हो गई। हापरिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि एक युवक की ट्रक से टकराने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...