मैनपुरी, नवम्बर 30 -- कोतवाली क्षेत्र के आगरा बाईपास रोड पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट बाइक और डंपर की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद फर्रुखाबाद के नई बस्ती साहिबवन चौराहा निवासी 23 वर्षी रिंकू राजपूत पुत्र रामनिवास राजपूत अपनी ननिहाल मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में आया हुआ था। जहां अपने चचेरे मामा मुकेश पुत्र रामस्वरूप निवासी हरिहरपुर के साथ बाइक से शिकोहाबाद अपनी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड बाईपास पर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे उनकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे रिंकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मामा मुकेश घायल हो गया। पुलि...