बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर स्थित एक स्कूल के पास बाइक सवार महिला से पर्स छीनने की वारदात सामने आई है। पर्स में मोबाइल, पैसा और अलमारी की चाभी रखी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ छिनैती का केस दर्ज कर लिया गया है। उनके हुलिए व अन्य जानकारियों के आधार पर दोनों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी थानाक्षेत्र के पचानू निवासी शिवम शुक्ला ने बताया है कि वह 29 मार्च की रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी बिन्दू शुक्ला और पुत्र रचित शुक्ला को बाइक से साथ लेकर इसी थानाक्षेत्र के पटखौली स्थित अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। वह नरायनपुर गांव स्थित कमला स्कूल के पास से गुजर रहे थे, तभी एक बाइक पर सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.