एटा, दिसम्बर 13 -- कोतवाली नगर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी रजत पाठक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 दिसंबर को मंडी समिति से चाचा के लड़के सुमित पाठक निवासी नगला खंदारी थाना जैथरा के साथ बाइक से एटा आ रहे थे। गोशाला के पास पहुंचे। वही पर रास्ते में बुलट सवार दो लोगों ने घेर लिया और पीड़ित पर हमला कर दिया। इसमें दोनों के काफी गंभीर चोट आई है। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आारोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...